Hindi News / news / बिहार : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, एसपी आवास के...

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, एसपी आवास के पास वारदात से हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Feb 23, 2022, 6:29:01 PM

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, एसपी आवास के पास वारदात से हड़कंप

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में बेखौफ अपराधी आए दिन हत्या, लूट और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एसपी कार्यालय के पास एक शख्स को गोली मार दी।


गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। गोलीबारी की घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर के पास की है। घायल शख्स की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के छितनौर गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि घायल संजीव कुमार गार्ड का काम करता है और काम खत्म होने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की एक गोली संजीव के पेट में लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस ने घायल संजीव से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।