Hindi News / news / बिहार : भू-माफियाओं ने पूरे परिवार को जिंदा जलाने का किया था प्रयास,...

बिहार : भू-माफियाओं ने पूरे परिवार को जिंदा जलाने का किया था प्रयास, दो की मौत के विरोध में आज दरभंगा बंद

1st Bihar Published by: Prashant Updated Feb 16, 2022, 12:28:31 PM

बिहार : भू-माफियाओं ने पूरे परिवार को जिंदा जलाने का किया था प्रयास, दो की मौत के विरोध में आज दरभंगा बंद

- फ़ोटो

DARBHANGA : खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है जहां  भू-माफिया द्वारा जिंदा जलाकर 3 लोगों की जान लेने के विरोध में जाप, भाकपा माले का दरभंगा बंद का एलान किया है. इस दौरान NH 57, आयकर चौक, कोतवाली चौक, और लहेरियासराय टॉवर चौक पर बांस बल्ला के साथ सड़क जाम कर रहे हैं.  


बता दें 10 फरवरी की देर शाम नगर थानाक्षेत्र के जीएम रोड में एक ही परिवार के 3 लोगों पर भूमाफियाओं द्वारा बरसाये गए कहर ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था. वही बीते दिन उक्त कांड में बुरी तरह झुलसी महिला पिंकी झा की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. 


घटना नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड की है. भू-माफिया ने बुधवार को एक घर को जबरन बुलडोजर से ढाहने की कोशिश की थी. परिवार के लोगों के विरोध करने के बाद वे भाग गए थे. उसके बाद गुरुवार की देर शाम फिर से वापस आए और घर में घुस कर आग लगा दी. 


इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसमें कुछ लोग एक घर में आग लगाते दिख रहे हैं. आग की लपटें तेज होती दिख रही है. जबकि एक वीडियो में कुछ झुलसे हुए लोग अस्पताल जाते भी दिख रहे हैं.