Hindi News / news / बिहार: बीच शहर में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, लोगों...

बिहार: बीच शहर में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, लोगों ने संचालक दंपति को जमकर पीटा

1st Bihar Published by: Updated May 20, 2022, 3:13:42 PM

बिहार: बीच शहर में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, लोगों ने संचालक दंपति को जमकर पीटा

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: समस्तीपुर शहर के बीचे बीच एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सेक्स रैकेट संचालक दंपति की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान गुस्साए लोगों ने घर में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


दरअसल, समस्तीपुर सर्किट हाउस के पास एक दंपत्ति पर घर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से चलाए जा रहे इस सेक्स रैकेट के कारण मुहल्ले के लोग खासे परेशान थे। कई बार मना करने के बावजूद संचालक मानने को तैयार नहीं था। हर दिन ग्राहकों का इस घर में आना जाना लगा रहा था। यहां आने वाले लोगों की बुरी नजर आसपास रहने वाली लड़कियों और महिलाओं पर रहती थी।


गुरुवार को लोगों के सब्र की सीमा टूट गई और मुहल्ले के लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने घर में देह व्यापार में लिप्त महिला और पुरुष की जमकर पिटाई कर दी और घर में तोड़फोड़ भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बिना पुलिस की मिलीभगत के शहर के बीचे बीच सेक्स रैकेट को कैसे संचालित किया जा सकता है।