1st Bihar Published by: Updated Sep 23, 2019, 7:18:27 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार भाजपा की ओर से आगामी 25 सितंबर को राजनीतिक विचारक चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी. यह आयोजन सभी बूथ स्तर पर किया जायगा.
बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के निर्देशानुसार 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायगा. साथ ही बूथ क्षेत्रों में अवस्थित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण भी किया जायगा. बूथों पर आयोजन में दीन दयाल के जीवन एवं विचार दर्शन के बारे में परिचर्चा की जायगी.
इसके अलावा भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों, जल संरक्षण का महत्व, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के विषय पर जनता के बीच जागरुकता अभियान चलाएंगे।