Hindi News / news / बिहार: चलती बस में युवती से हैवानियत, नशा खिलाकर ड्राइवर-खलासी ने किया गंदा...

बिहार: चलती बस में युवती से हैवानियत, नशा खिलाकर ड्राइवर-खलासी ने किया गंदा काम

1st Bihar Published by: Updated Jun 07, 2022, 8:01:55 PM

बिहार: चलती बस में युवती से हैवानियत, नशा खिलाकर ड्राइवर-खलासी ने किया गंदा काम

- फ़ोटो

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है, जहां पटना से बेतिया जा रही बस में एक युवती के साथ बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने युवती को बेसुध हालत में बस स्टैंड के पास से बरामद किया है। पीड़ित युवती ने बस के ड्राइवर और खलासी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की पटना से बेतिया जा रही बस में मोतिहारी में सवार हुई थी। मंगलवार को पीड़ित लड़की बेतिया जाने के लिए बस में सवार हुई थी। इसी दौरान बीच रास्ते में बस के ड्राइवर और खलासी ने नशा खिलाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बस चालक और खलासी ने लड़की को नशे की हालत में बस स्टैंड के पास उतार दिया।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित लड़की को थाने ले गई। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। घटना की सही जानकारी मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रही है।