Hindi News / news / बिहार : चार बेटियों के साथ मां ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या...

बिहार : चार बेटियों के साथ मां ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या की कोशिश, पांचों घायल

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Dec 10, 2021, 8:41:08 AM

बिहार : चार बेटियों के साथ मां ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या की कोशिश, पांचों घायल

- फ़ोटो

SASARAM : इस वक्त दिल दहलाने वाली खबर सासाराम से आ रही है. जहां आज सुबह-सुबह सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में एक मां अपने चार बेटियों के साथ ट्रेन से कटकर खुदकुशी की कोशिश की. जहां ट्रेन के झटके से पांचों घायल हो गई. सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया. 


बताया जाता है कि घायल अखिलेश सिंह की पत्नी तथा बेटियां हैं. जो झंझरा करूप की निवासी हैं। घर में परिवारिक तनाव से परेशान होकर महिला ने अपने बच्चियों के साथ खुदकुशी का फैसला किया तथा ट्रेन से कटने चली आई. लेकिन ट्रेन के झटके से सभी घायल हो गई. बच्चियों की उम्र 10 साल से लेकर 16 साल के बीच है. 


घायलों को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने जब देखा कि ट्रेन से महिला तथा कुछ लड़कियां कटने की कोशिश कर रही है. उसके बाद सभी घायल लोग को अस्पताल भेजा गया. डीडीयू मुगलसराय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन के पास की यह घटना है.