Hindi News / news / कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का एलान आज, इनके नाम की केवल घोषणा...

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का एलान आज, इनके नाम की केवल घोषणा है बाकी

1st Bihar Published by: Updated Oct 06, 2020, 7:16:09 AM

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का एलान आज, इनके नाम की केवल घोषणा है बाकी

- फ़ोटो

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी. पहली सूची में लगभग 46 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होने की संभावना है. सोमवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के के बाद आज इन नामों की घोषणा की जाएगी.

उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर के लिए दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा आज पटना पहुंचेंगे और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाएगी. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के जिन उम्मीदवारों की घोषणा केवल औपचारिकता मात्र है. उनमें गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही को पार्टी बरबीघा से चुनाव लड़ाएगी. हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्व. आदित्य सिंह की बहू नीतू कुमारी के नाम पर मुहर लगी है. नवादा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ऊर्फ मनटन सिंह को वारसलीगंज से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है

कहलगांव सीट से विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के बेटे को उम्मीदवार बनाने जा रही है. जबकि बिक्रम से सिद्दार्थ, कुटुम्बा के राजेश राम, औरंगाबाद के आनंद शंकर सिंह, वजीरगंज से अवधेश कुमार सिंह और सिकंदरा से सुधीर कुमार ऊर्फ बंटी चौधरी का नाम लगभग तय कर दिया है.