ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया Bihar Crime News: बिहार से आई बेहद शर्मनाक तस्वीर, दबंगों ने मर्यादा को किया तार-तार; सरेआम महिलाओं के सामने की गंदी हरकत Bihar Crime News: बिहार से आई बेहद शर्मनाक तस्वीर, दबंगों ने मर्यादा को किया तार-तार; सरेआम महिलाओं के सामने की गंदी हरकत Bihar Crime News: पुलिस की कस्टडी से चकमा देकर कैदी फरार, पटना सिविल कोर्ट में पेशी से पहले भागा

बिहार: क्रिकेट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली; युवती से छेड़खानी का आरोप

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Fri, 22 Mar 2024 08:15:23 PM IST

बिहार: क्रिकेट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली; युवती से छेड़खानी का आरोप

- फ़ोटो

JEHANABAD: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। युवक गुड्डू कुमार के जांघ में गोली लगी है। इमरजेंसी के डॉक्टर पीड़ित का इलाज करने में जुट गए हैं। युवक पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगा है और उसी को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा मिला है। घायल युवक गुड्डू कुमार ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान पास के गांव घूरन बीघा गांव से 20 से ज्यादा की संख्या में युवकों की टोली पहुंची और खपुरा के एक युवक से मारपीट करने लगी। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे गोली मार कर युवक फरार हो गए।


वहीं घायल युवक के साथ आए लोगों बताया है कि शुक्रवार की सुबह में घूरन बिगहा की एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। जनकारी मिलने के बाद गांव के युवक इसी बात को लेकर नाराज़ थे। शाम में जब लड़के क्रिकेट खेल रहे थे तो युवकों की टोली पहुंच गई। क्रिकेट खेलने वालों में वह लड़का भी मौजूद था जिसपर छेड़खानी का आरोप है। युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


खपुरा गांव के युवक उसको बचाने पहुंचे। इसी बीच एक लड़का जिसके पास पिस्टल था उसने गोली चला दी। सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची हालांकि तब तक वहां से सारे लोग फरार हो चुके थे। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर गोली किसने चलाई है। साथ ही सवाल यह भी है कि अगर सुबह में किसी लड़की के साथ छेड़खानी हुई तो उसकी शिकायत पुलिस के पास क्यों नहीं की गई। काको थाना की पुलिस सारे पहलुओं पर जांच में जुट गई है।