1st Bihar Published by: Updated Sun, 09 Oct 2022 02:56:55 PM IST
- फ़ोटो
SARAN : खबर सारण की है, जहां पति-पत्नी की एक साथ मौत हो जाने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना गडखा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव की है। रविवार को पति-पत्नी दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद बिजली विभाग के जेई ने बिजली कनेक्शन काट दिया। घटना के बाद दम्पति को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान 57 साल के रामनाथ ठाकुर और उनकी पत्नी 50 साल की लीलावती देवी के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ लीलावती देवी गढ़वा टोला गांव में घर के बाहर लगे कल पर पानी वाला मोटर चालू कर रहे थे। तभी वे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तड़पता देख उनकी पत्नी बचाव के लिए आई लेकिन दुर्भाग्यवश वे भी बिजली की चपेट में आ गई। दोनों की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के जेई को फोन किया, जिसके बाद कनेक्शन बंद हुआ। पति-पत्नी को गरखा स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।