Bihar News: दिवाली और छठ को लेकर पटना के लिए 7 जोड़ी नई उड़ानों की शुरुआत, हवाई सफर होगा आसान PM Modi : PM मोदी आज शुरू करेंगे ₹35,440 करोड़ की 3 मेगा योजनाएं, किसानों को बड़ी सौगात Patna News: पटना में चुनावी गहमागहमी के बीच छठ महापर्व की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने कसी कमर, गंगा घाटों पर विशेष तैयारी Patna News: पटना में चुनावी गहमागहमी के बीच छठ महापर्व की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने कसी कमर, गंगा घाटों पर विशेष तैयारी Bihar News: चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का बिहार दौरा, सिताब दियारा में JP को करेंगे नमन Bihar News: बिहार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, वाहन और मवेशी जलकर खाक Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा एलान,कहा - नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, रहेंगे भाजपा के सच्चे सिपाही Bihar Assembly Election 2025 : क्या सच में NDA में नहीं तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ दी नई चर्चा; दिल्ली में हो रही सहयोगी नेताओं की बैठक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय: आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55 सीटें, एक दर्जन सीटों पर अब भी जिच Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल
1st Bihar Published by: Updated Sat, 02 Apr 2022 04:01:28 PM IST
- फ़ोटो
ARRAH : भोजपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी क्षेत्र की है। यहां बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह खून से लथपथ महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव क कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक महिला की पहचान गीधा ओपी क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी ईश्वरचंद्र महतो की 22 वर्षीया बेटी दुर्गा कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दुर्गा की शादी साल 2020 में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला के रहने वाले गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन 15 दिनों के बाद ही पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुर्गा को उसके मायके पहुंचा दिया। इसके बाद से दुर्गा अपने मायके में ही रह रही थी।
बीते शुक्रवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। दुर्गा भी अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी लेकिन इसी बीच बिना किसी के कुछ कहे वह रात के अंधेरे में घर से बाहर निकल गई। शनिवार की सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए खेतों की ओर गई तो दुर्गा का खून से लथपथ शव देखा। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दुर्गा के परिजनों को दी गई। आनन-फानन में परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां को नजारा देखकर दंग रह गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतका के सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि दुर्गा की हत्या किसने और क्यों की। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है।