Hindi News / news / बिहार: धारदार हथियार से महिला की हत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, घटना...

बिहार: धारदार हथियार से महिला की हत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, घटना से इलाके में सनसनी

1st Bihar Published by: JITENDRA Updated May 29, 2021, 6:05:30 PM

बिहार: धारदार हथियार से महिला की हत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, घटना से इलाके में सनसनी

- फ़ोटो

BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय के नावकोठी गांव है जहां धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी गयी। महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका की पहचान दुर्योधन पासवान की पत्नी नुनूवती देवी के रूप में की गयी है। 


मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया है। उनका कहना है कि घर में ही धारदार हथियार से हत्या की गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बखरी डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि धारदार हथियार से महिला की हत्या के बाद परिजनों ने शव को घर में ही छोड़ दिया।


प्रथमदृश्या यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।