Hindi News / news / बिहार : DMCH के मेडिकल स्टूडेंट ने दवा दुकान में लगाई आग,...

बिहार : DMCH के मेडिकल स्टूडेंट ने दवा दुकान में लगाई आग, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

1st Bihar Published by: Updated Mar 12, 2022, 9:43:33 AM

बिहार :  DMCH के मेडिकल स्टूडेंट ने दवा दुकान में लगाई आग, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

- फ़ोटो

DARABHANGA : खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है जहां दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH)के जूनियर मेडिकल स्टूडेंट ने एक प्राइवेट मेडिकल दुकान में आग लगा दी और दुकानदार के साथ मारपीट की. इस आग से दुकान धू-धूकर जल गई. मौके पर फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां पहुंच आग पर काबू पाने में जुट गई.  


घटना शुक्रवार की देर रात की है जहां DMCH (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) के जूनियर मेडिकल स्टूडेंट ने मेडिकल दुकान में आग लगा दी. वहीं दुकानदार का अरोप है कि आक्रोशित छात्रों ने वहां मौजूद लोगों को पेट्रोल से जलाने की कोशिश की. 


दूसरी तरफ इस अगलगी में 4 लोग बुरी तरह झुलस गए. वहीं दुकान में रखे करीब 40 लाख की दवा जलकर राख हो गई.