1st Bihar Published by: Updated Dec 24, 2021, 10:01:41 AM
- फ़ोटो
MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां पुआल की कुट्टी कटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई. जहां इस घटना में 10 लोग घायल हो गए और 6 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.
घटना मुंगेर के असरगंज थानां क्षेत्र के खरवा गांव में पुआल की है. जहां कुट्टी कटाने को लेकर विवाद इस तरह बढ़ा कि जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है और स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.