Hindi News / news / बिहार: ईद पर पसरा मातम, नमाज पढ़कर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना...

बिहार: ईद पर पसरा मातम, नमाज पढ़कर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत...

1st Bihar Published by: Updated May 03, 2022, 3:44:39 PM

बिहार: ईद पर पसरा मातम, नमाज पढ़कर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत...

- फ़ोटो

GAYA: देश में आज ईद की धूम है। लेकिन, बिहार के गया में ईद की नमाज पढ़ कर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। गया-गोह मार्ग पर पाली गांव के पास एक कार अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार एक शिक्षक हाफिज शमसुजोहा को टक्कर मार दी। शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने दम तोड़ दिया। 


मृतक की पहचान पंचानपुर के रहने वाले 59 वर्षीय हाफिज शमसुजोहा अंसारी के रूप में की गई है। उनके एक करीबी रिश्तेदार ने जानकारी दी कि हाफिज शमसुजोहा अंसारी टिकारी प्रखंड के विष्णुगंज सहबाजपुर के प्राइमरी स्कूल में प्रभारी हेडमास्टर थे। वह मंगलवार की सुबह पंचानपुर में ईद का नमाज पढ़कर बाइक से रफीगंज स्थित बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान पाली गांव के पास रास्ते में वह सड़क दुर्घटना की चपेट में आ गए। 


घटना के बाद कार का ड्राइवर फरार होने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने उसे धर-दबोचा। इस घटना की पुष्टि कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने की है। उन्होंने बताया कि कार को जब्त कर पंचानपुर ओपी में लगाया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।