1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Aug 19, 2024, 12:05:32 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गंगा घाट की है।
मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु वार्ड 41 के रहने वाले स्व.देवेंद्र राय के 32 वर्षीय बेटे चंदन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर चंदन गंगा स्नान करने के लिए खोरमपुर गंगा घाट पर गया था। स्नान करने के दौरान ही पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
स्थानीय गोताखोर ने चंदन को गंगा से बाहर निकलकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची मटिहानी थाने पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।