Hindi News / news / बिहार : घर से बुलाकर बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, अर्धनिर्मित...

बिहार : घर से बुलाकर बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, अर्धनिर्मित मकान से शव मिलने से सनसनी

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Apr 26, 2022, 10:17:11 AM

बिहार : घर से बुलाकर बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, अर्धनिर्मित मकान से शव मिलने से सनसनी

- फ़ोटो

SASARAM : रोहतास में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना डिहरी थाना इलाके के न्यू डिलिया वार्ड संख्या 20 की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक का शव फेंक कर मौके से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह एक अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।


मृतक कि पहचान न्यू डिलिया निवासी ददन पासवान के 25 वर्षीय बेटा अजीत कुमार उर्फ ललका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एक निजी स्कूल में गाड़ी चलाने के काम करता था। साथ ही वह लाइट-डेकोरेशन का भी काम भी करता था। परिजनों की मानें तो सोमवार की देर रात किसी ने फोन कर उसे घर से बुलाया था।


जिसके बाद वह परिजनों को थोड़ी देर में लौटकर आने की बात कह घर से निकल गया था और मंगलवार की सुबह एक अर्धनिर्मित मकान के पास से उसका शव बरामद हुआ।ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मकान की छत पर से पुलिस ने युवक का चप्पल और कफ सिरप की बोतल को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।