1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 03, 2023, 9:08:36 PM
- फ़ोटो
बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम हो गया है। राज्य के अंदर से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक भतीजा ने अपने चाचा को ही गोलीमार दी है। जिसके बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वेना थाना क्षेत्र के विरनामा गांव में जमीनी विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को गोली मार दिया। जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने क्यूआरटी टीम की पुलिस को इस मामले में सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची क्यूआरटी टीम की पुलिस ने जख्मी चाचा को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुरे इलाके में गम का माहौल कायम हो गया।
इधर, इस घटना में मृतक की पहचान मृतक कैलू यादव के पुत्र राजीव कुमार है। मृतक के पत्नी ने बताई कि - जमीनी विवाद को लेकर कल ही उसका जेठानी के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद अब आज शाम उसका भतीजा कौशल और राहुल आया और घर से चाचा बाहर बुलाकर गोली मार दिया।घटना की जानकारी मिलते ही वेना थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।