Hindi News / news / बिहार: जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात आए छात्र को लगी गोली; हालत...

बिहार: जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात आए छात्र को लगी गोली; हालत नाजुक

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Mar 23, 2024, 12:13:39 PM

बिहार: जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, बारात आए छात्र को लगी गोली; हालत नाजुक

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां, जयमाला के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में बारात गए एक शख्स को गोली लग गई। घटना शनिवार की रात लाखों थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है।


छात्र को गोली लगने के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में घायल छात्र को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा हैं। घायल छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल 17 वर्षीय छात्र अमन कुमार मटिहानी थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव के पुत्र हैं।


बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से आहो गांव से बारात फतेहपुर गांव सुनील यादव की बेटी के शादी में आई थी। घायल छात्र अपनी बहन की सहेली के शादी में शामिल होने के लिए फतेहपुर गांव गया था, जहां शादी सामारोह में किसी ने फायरिंग की और उसे गोली लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही लाखों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।