Hindi News / news / बिहार के 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, पहले से और ज्यादा बिगड़ेगा...

बिहार के 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, पहले से और ज्यादा बिगड़ेगा मौसम

1st Bihar Published by: Updated Sep 17, 2022, 12:32:06 PM

बिहार के 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, पहले से और ज्यादा बिगड़ेगा मौसम

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मानसून भले की शुरुआती दौर में कमजोर पड़ा हो, लेकिन भादो के महीने में बारिश ने खूब जोर पकड़ा. राजधानी पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश देखने को मिली है, लेकिन अब मौसम विभाग में जो नई जानकारी साझा की है उसके मुताबिक बिहार के 25 जिलों में अगले कुछ दिनों तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा. इन जिलों में वज्रपात के साथ-साथ कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश की चेतावनी जारी की गई है.




जिन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, उसमें औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुधबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल है. इन जिलों में आज यानी शनिवार को ठनका गिर सकता है.




दरअसल, शुक्रवार को भी कई जिलों में ज़ोरदार बारिश हुई है तो वहीं, कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई. पटना समेत कई जिले कल बारिश की चपेट में रहे. भागलपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई, जो 15 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई. राजधानी पटना के कई इलाके में रात भर बादल गरजते रहे. कहीं-कहीं अच्छी बारिश भी देखने को मिली है. अब आज यानी शनिवार को भी 25 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.