Hindi News / news / बिहार के दो IAS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेवारी, एक से अतिरिक्त प्रभार...

बिहार के दो IAS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेवारी, एक से अतिरिक्त प्रभार वापस

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 28, 2023, 2:35:08 PM

बिहार के दो IAS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेवारी, एक से अतिरिक्त प्रभार वापस

- फ़ोटो

PATNA: बिहार के प्रशासनिक महकमें से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सरकार ने एक आईएएस अधिकारी को प्रभार मुक्त किया है जबकि दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सरकार ने 2008 बैच के आईएएस अधिकारी और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी को राज्य परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।


इसके साथ ही 2007 बैच के आईएएस अधिकारी और शिक्षा विभाग के सचिव वैधनाथ यादव से बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है। वहीं 2008 बैच की आईएएस अधिकारी आशिमा जैन को परिवहन आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।