Hindi News / news / बिहार : होली से पहले जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी; बेतिया,...

बिहार : होली से पहले जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी; बेतिया, सिवान के बाद अब गोपालगंज में तीन की मौत

1st Bihar Published by: Updated Mar 12, 2022, 11:10:42 AM

बिहार : होली से पहले जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी; बेतिया, सिवान के बाद अब गोपालगंज में तीन की मौत

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में होली के पहले एक बार फिर से जहरीली शराब कांड हुआ है. सिवान और बेतिया के बाद अब गोपालगंज से भी जहरीली शराब पिने की वजह से मौत की खबर सामने आ रही है. यहां संदिग्ध स्थिति में तीन की मौत हो गई है. हालांकि पुलिस ने मौत की वजह स्पष्ट नहीं की है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही गोपालगंज DM ने इसपर जांच करवाने की बात कही है.


यह घटना गोपालगंज के तीन अलग अलग गांव की बताई जा रही है. वहीं और भी कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि ये मौते जहरीली शराब पीने से जान गई है. लेकिन दूसरी तरफ पुलिस इस मामले पर वजह स्पष्ट नहीं की है. मृतकों की पहचान गोपालगंज के सोनवलिया कोड़र गांव निवासी जेके यादव और बसहां गांव निवासी देवेंद्र शर्मा तथा रमेश महतो के रूप में हुई है. जबकि सोनवलिया कोड़र गांव निवासी और हमीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह के वार्ड सदस्य रिंकू यादव सहित इलाके के कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.


बता दें कि सिवान में संदेहास्पद स्थिति में तीन लोगों की मौत हुई थी. बताया जा रहा है सामूहिक मौत की वजह जहरीली शराब का सेवन है, ऐसी आशंका जताई जा रही है. यहां भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं की गई थी. यह सिवान जिले के घटना दरौंदा प्रखंड के ढेबर गांव की हैं. जानकरी के अनुसार एक ही गांव के तीन लोगों की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई थी. बता दें इस घटना के बाद गांव के एक खेत से देशी शराब की एक थैली भी मिली थी. बताया जा रहा है कि शराब पीने की वजह से ही तीनों की तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत भी हो गई.  


दूसरी तरफ बीते दिन बेतिया में दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी. घटना बेतिया अनुमंडल के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन खाप टोला की है. बताया जा रहा है की दोनो की मौत शराब पीने से हुई है.