ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के चुनावी रण में ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस: ओवैसी की AIMIM के साथ आईं यह दो पार्टियां, NDA और महागठबंधन से होगी सीधी टक्कर बिहार के चुनावी रण में ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस: ओवैसी की AIMIM के साथ आईं यह दो पार्टियां, NDA और महागठबंधन से होगी सीधी टक्कर Bihar Election News : BJP में कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, 33% पुराने कैंडिडेट का नाम कटा; जानिए क्या रही वजह Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा आदेश, एजेंसियों को जारी किए यह निर्देश Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा आदेश, एजेंसियों को जारी किए यह निर्देश Bihar Election 2025: बिहार में नामांकन से पहले बीजेपी के बागी नेता अरेस्ट, गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप Bihar Election 2025: बिहार में नामांकन से पहले बीजेपी के बागी नेता अरेस्ट, गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप , Bihar Assembly Election 2025 : बाहुबली पूर्व विधायक के पत्नी बिहार की सबसे अधिक पैसे वाली नेता, जानिए सबसे गरीब का क्या है नाम Bihar Crime News: बिहार में चार दिन से लापता युवती का बोरे में मिला शव, हत्या कर फेंकने की आशंका; पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा की करती थी तैयारी Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में ग्रुप D कर्मचारियों के बड़ी खुशखबरी, अब इस काम के लिए 200 नहीं, मिलेंगे इतने रुपये

बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी : GDP सेक्टर में दिल्ली को पछाड़ बना देश में नंबर वन,जानिए कितना हुआ ग्रोथ

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 20 Aug 2023 07:14:58 AM IST

बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी : GDP सेक्टर में दिल्ली को पछाड़ बना देश में  नंबर वन,जानिए कितना हुआ ग्रोथ

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य ने सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी सेक्टर में बीते वर्ष से शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। स्थल पर जीडीपी की बढ़ोतरी में बिहार ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बिहार में वर्ष 2022 - 23 में वृद्धि दर 10.64 फीसदी रही जो देश का सर्वाधिक है। इस पूरी लिस्ट में बिहार के अलावा एकमात्र असम ही है जिसने 10.16 फ़ीसदी के वृद्धि हासिल की है। इससे पहले इस मामले में बिहार का तीसरा स्थान था।


दरअसल, असम के गुवाहाटी में 7 से 11 अगस्त को हुई बैठक में बिहार के संबंध में यह आंकड़ा सार्वजनिक रूप से सामने आया। हालांकि यह जानकारी पहले ही आ गयी थी, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया गया था। बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व योजना एवं विकास विभाग के निदेशक संजय पंसारी व उपनिदेशक रश्मि कुमारी ने किया। यहां पांच दिवसीय बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। 


वहीं, इस उपलब्धि को लेकर सरकार के योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार ने जीडीपी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। स्थिर मूल्य पर बिहार ने सारे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। बीते साल बिहार तीसरे स्थान पर था। हमने विकास के अपने मापदंड बनाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर सेक्टर में सफलता हासिल की। 


आपको बताते चले कि,  प्राथमिक सेक्टर में बेहतर काम करने के कारण बिहार ने इस सेक्टर में शानदार तरक्की हासिल की है। प्राथमिक सेक्टर में बिहार ने डेढ़ गुनी प्रगति की है। राज्य में कृषि, वानिकी, मत्स्य और पशुधन के प्रक्षेत्र में बिहा अपेक्षाकृत अधिक तेजी से विकास किया है। बिहार की जीडीपी में पिछले साल 10.98 फीसदी की वृद्धि हुई थी। इस सूची में वह आंध्र प्रदेश और राजस्थान से पीछे था।