बिहार के RJD नेता का ज्ञान देखिए : चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर NASA को दे दी बधाई, तेजस्वी पर भी उठने लगा सवाल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 24, 2023, 11:19:00 AM

बिहार के RJD नेता का ज्ञान देखिए : चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर NASA को दे दी बधाई, तेजस्वी पर भी उठने लगा सवाल

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में राजद और जदयू की गठबंधन वाली सरकार है लेकिन इस सरकार में शामिल नेताओं का क्या हाल है यह समझना अपने आप में बेहद जरूरी हो जाता है। पत्रकारों ने जब चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर राजद के प्रवक्ता से सवाल पूछा - सर चंद्रयान तीन चांद पर लैंड कर गया है। इसके बाद राजद के प्रवक्ता ने कहा कि - यह बहुत बड़ी अच्छी बात है, इसको लेकर हम NASA के वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।


दरअसल, देश में कल शाम चंद्रयान-3 का चांद पर सफल लैंडिंग हुआ। इसके बाद तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी कड़ी में राजधानी पटना के राजद प्रदेश कार्यालय में जब एक पत्रकार ने राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव से यह सवाल किया कि - चंद्रयान 3 का चांद पर सफल लैंडिंग हो गया है इसके बारे में आप क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि - चंद्रयान का जो सफल लैंडिंग हुआ है, चंद्रमा पर हुआ है, इसके लिए NASA के सभी वैज्ञानिकों को हम बधाई देते हैं। देश के वैज्ञानिक ने कई बार कई सफल कार्यक्रम किया है। आज चंद्रयान -3 का सफल हुआ है लैंडिंग इसके लिए NASA के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। इसमें प्रधानमंत्री जी की क्या भूमिका है भाई? उनकी सरकार में हुआ यह तो वैज्ञानिकों की भूमिका है जो पिछले कई वर्षों से लगे हुए थे।


वहीं, राजद प्रवक्ता के इस वीडियो का ट्वीट करते हुए बीजेपी ने कहा है कि - घमंडिया गठबंधन को देश के वैज्ञानिकों पर तनिक भी विश्वास नहीं है, तभी तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का नशा सिर पर अब भी सवार है। राजद वालों के नेता तेजस्वी जी के मुखारबिंद से बहुत कुछ आना बाकी है! भाजपा ने नेता राजद नेता के  ज्ञान  पर भी सवाल उठा रहे हैं। भाजपा के एक नेता से फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि - जब उनके पार्टी के बड़े नेता बिहार सरकार की कैबिनेट के मंत्री भी पढ़े - लिखें नहीं है तो उनकी पार्टी के प्रवक्ता से कुछ भी उम्मीद करना ही बेकार है। 


इधर, इससे पहले बीते कल जब बिहार के सीएम से चंद्रयान- 3 से जुड़े सवाल पूछें गए थे तो मुख्यमंत्री अचकचा गये, लगा कि ये कौन सा सवाल पूछ लिया है। नीतीश बगलें झांकने लगे। बगल में खड़े मंत्री ने कान में समझाया फिर भी नीतीश शुभकामना तक नहीं दे पाये। सीएम के चेहरे के भाव से लगा कि वे चंद्रयान-3 के बारे में पूरी बात समझ नहीं पाये। लिहाजा वे चंद्रयान की ठीक से लैंडिंग की शुभकामना तक नहीं दे पाये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-चलिये, अच्छी बात है, ये सब तो होता रहता है. चंद्रयान पर एक लाइन बोल कर नीतीश निकल गये।