1st Bihar Published by: Niraj Kumar Updated Apr 05, 2021, 1:53:57 PM
- फ़ोटो
SAHARSA : इस वक्त एक ताजा खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है, जहां दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई है. जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दिनदहाड़े हुई इतनी बड़ी वारदात के बाद सहरसा की एसपी लिपि सिंह की नींद उड़ गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सहरसा जिले के कोशी दियारा इलाके की है, जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के चानन गांव में एक बार फिर से बंदूकें गरजी हैं. दर्जनों राऊंड फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल वयाप्त हो गया और लोग दशहत में हैं. पिछले दिनों दियारा में दुर्दांत अपराधी रामनानंद पहलवान, अपराधी काजल यादब के पिता सत्तो यादव, मोशम यादव आदि की भी जमीनी विवाद को लेकर हत्या हो चुकी है.
मृतक के पिता भोगी बिंद ने बताया कि चानन सिसवा में बेटा खेत जुताई कर रहा था कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया.दियारा इलाके को समय रहते अगर नही सम्भला गया तो वहां छत्तीसगढ़ जैसे हालात पैदा हो जाएगा. फिलहाल घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल तो वयाप्त है ही और परिजन का रोरोकर बुरा हाल है.
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने किसी तरह की फिलहाल प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया.जबकि सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी इम्तियाज अहमद ने बताया कि गोली बारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है. पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है.