Hindi News / news / बिहार : राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, बोगी में मची अफरा-तफरी

बिहार : राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, बोगी में मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Updated Apr 01, 2021, 9:30:27 PM

बिहार : राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, बोगी में मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही है, जहां राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में आग लग गई. आगलगी की घटना के व्बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पैसेंजर्स काफी परेशान हो गए. हालांकि किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है.


मामला बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां समस्तीपुर-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. जानकारी मिली है कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की B 4 बोगी में आग लगी है. शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है.


आगलगी की इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि फायर सेफ्टी गार्ड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. समस्तीपुर-डिब्रूगढ़ राजधानी स्टेशन पर कड़ी थी. इस वजह से भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है.