ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौत Bihar News: बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला के साथ 3 युवक गिरफ्तार Bihar News: पटना हाईकोर्ट में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी Bihar Weather: बिहार में अगले 3-4 दिन भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट 70 लाख की चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल और पश्चिम चंपारण का है दोनों रहने वाला Bihar News: बिहार का यह विधानसभा क्षेत्र जहां 11 KM में ही चार RCC पुल, एक ही नदी पर तीन बनकर हो गया तैयार...चौथा पाइप लाइन में Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े मुखिया के देवर की हत्या, बदमाशों ने मारी बैक टू बैक तीन गोलियां Bihar News: करप्शन किंग 'अनुभूति' के अनंत कारनामे ! रक्सौल में पोस्टिंग के दौरान 'शेल' कंपनी में जमा कराए मोटी रकम, रेड में 21 पासबुक...फॉर्चूनर एवं इनोवा जैसी महंगी गाड़ियां और भी बहुत कुछ... Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान फिर हादसा, तेजस्वी यादव के रोड शो में सुरक्षाकर्मी का पैर टूटा Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान फिर हादसा, तेजस्वी यादव के रोड शो में सुरक्षाकर्मी का पैर टूटा

बिहार की राजनीति पर कांग्रेस की नजर ? पार्टी के बड़े नेता ने बताया - आखिर कैसे NDA में जा रहे नीतीश !

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 26 Jan 2024 03:31:58 PM IST

 बिहार की राजनीति पर कांग्रेस की नजर ? पार्टी के बड़े नेता ने बताया -  आखिर कैसे NDA में जा रहे नीतीश !

- फ़ोटो

PATNA : बिहार की राजनीतिक हालातों को लेकर सभी दल काफी एक्टिव है। इस राजनीतिक गर्माहट के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह  ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि-  बिहार में बीजेपी कुछ करने के चक्कर में है। बीजेपी कसरत कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी। 


वहीं, उन्होंने कहा कि महागठबंधन एकजुट है। किसी तरह का दवाब महागठबंधन में नीतीश कुमार पर नहीं बनाया जा रहा है। यह सबकुछ अफवाह फैलाई जा रही है। मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का कोई कॉल नहीं आया की नीतीश से बात कीजिए कि वह नाराज हैं। यह बेकार की बातें हैं। बिहार की सियासत में कुछ भी बड़ा नहीं होने वाला है। 


इसके आगे अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ती। कांग्रेस हमेशा वसूलों और विचारधारा की राजनीति करती है। कांग्रेस में टूट की संभावना पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है। हम किसी भी हालात के लिए तैयार हैं। हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। पहले भी विधायक को तोड़ने की कोशिश हुई। एक एमएलसी छोड़कर गया बाकी कोई नहीं गया। 


उधर, बिहार की राजनीतिक हालात पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में 'इंडिया' गठबंधन के नेतृत्व में सरकार ह। जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं. कांग्रेस की नीतीश कुमार से बात होते रही है और वह साथ में हैं। अभी वह पूर्णिया में राहुल गांधी की तैयारी में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार पहुंच रही है।  30 को पूर्णिया में बहुत बड़ी रैली है।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने सीएम नीतीश समेत सभी 'इंडिया' गठबंधन के दलों को भी आमंत्रित किया है. नीतीश कुमार नहीं आएंगे ऐसा उन्होंने नहीं कहा है।