1st Bihar Published by: Updated Dec 27, 2021, 7:15:03 PM
- फ़ोटो
SUPAUL: सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी से 15 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना राघोपुर के गनपतगंज हाई स्कूल के पास उस वक्त हुई जब किराना व्यवसायी बैंक में कैश डिपोजिट करने जा रहे थे। तभी उनका पीछा कर अपराधियों ने हथियार के बल पर थैले में रखे 15 लाख रुपये लूट लिया। लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
15 लाख कैश लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित व्यवसायी से पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गयी है।