Hindi News / news / बिहार : लंबे समय बाद गांव लौटा तो घर के आंगन में मिला...

बिहार : लंबे समय बाद गांव लौटा तो घर के आंगन में मिला कंकाल, परिवार वालों के उड़े होश

1st Bihar Published by: Updated Feb 13, 2022, 1:38:30 PM

बिहार : लंबे समय बाद गांव लौटा तो घर के आंगन में मिला कंकाल, परिवार वालों के उड़े होश

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में रविवार को नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी. नरकंकाल बंद घर के आंगन में दबा हुआ था. जिसे पुलिस मौके पर पहुंच कर  फोरेंसिक जांच के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया है. वहीं इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. 


यह मामला जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव का है. जहां बंद घर के आंगन में नरकंकाल मिल है. घर का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है. और गांव के घर में टला लगा हुआ था. जब परिवार शनिवार को गांव आया तो घर में बदबू जैसा महसूस हुआ. जिसके बाद शक पर घर के आंगन के जमीन को खोदा गया तो उसमें से सदा हुआ नरकंकाल मिला. जिसके बाद पूरा परिवार हैरान रह गया. उन्होंने पुलिस को इस बात कि जानकरी दी.


वहीं परिवार वालों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकरी नहीं थी. घर लंबे समय से बंद था. किसी ने इसका फायदा उठा कर शव को घर के आंगन में दफना दिया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए पटना भेज दिया है. फिलहाल पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में लगी हुई है.