Hindi News / news / बिहार : लापता युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच...

बिहार : लापता युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jan 07, 2022, 11:03:54 AM

बिहार : लापता युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त खबर पटना सिटी से आ रही है जहां आलम गंज थाना क्षेत्र के गायघाट खडा कुआं इलाके से दो दिनों से लापता युवक (मुन्ना कुमार साव) का शव गाय घाट के गंगा नदी में मिली. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 


खबर की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया.वहीँ लापता शव के मिलने से इलाकें में हडकंप मचा हुआ है. जहां पुलिस ने शव की पहचान दो दिनों से गाय घाट के खड़ा कुआँ से लापता 25 वर्षीय युवक (मुन्ना कुमार साव) के  रूप में किया. 


वहीं संदिग्ध अवस्था मे मुन्ना का शव मिलने पर परिजनों ने हत्या कर शव को गंगा में फेकने की आसंका जताई है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया और पूरे मामले की छान बिन में जुट गई.