1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jun 17, 2024, 5:08:50 PM
- फ़ोटो
KAIMUR : बिहार में भीषण गर्मी और लू ने त्राहिमाम मचा रखा है। गर्मी और लू लगने से लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बेटी से मिलने पैदल ही उसके घर जा रहे एक वृद्ध की बीच रास्ते में मौत हो गई। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना भभुआ थानाक्षेत्र के बरबंदिया बधार की है।
मृतक की पहचान चैनपुर थानाक्षेत्र के मसोई गांव निवासी 80 वर्षीय चूलई बिंद के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि चूलई बिंद अपनी बेटी से मिलने पैदल ही कटरा जा रहे थे। तभी बरबंदिया गांव के बधार में लू लगने से उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों द्वारा लू से मौत होने का आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।