Hindi News / news / बिहार: लूट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का...

बिहार: लूट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Dec 14, 2021, 4:47:07 PM

बिहार: लूट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

- फ़ोटो

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां लूट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर एएसपी समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के टूटा पुल के पास की है। जहां लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी।


 मृतक की पहचान भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव निवासी इमरान के रूप में हुई है। लूटपाट के दौरान हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।