1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 11 Sep 2023 04:42:28 PM IST
- फ़ोटो
CHHAPRA: छपरा में एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। ससुराल वालों ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को गायब करने की कोशिश की है। गांव में ही झाड़ी से महिला का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। इश घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना तरैया थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है।
मृतक महिला की पहचान फरीदपुर गांव निवासी विजय सिंह की 25 वर्षीय पत्नी मोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पटना के फतेहपुर निवासी अवधेश सिंह की बेटी मोनी की शादी करीब 6 साल पहले तरैया थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी विजय सिंह के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बीद मोनी ने एक बेटे के भी जन्म दिया। शादी के कुछ साल तक तो तब ठीक रहा लेकिन बाद में मोनी का पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।
इसी बीच मोनी के ससुराल फरीदपुर गांव के लोगों ने उसके मायके फोन कर उसके साथ हो रही हैवानियत की जानकारी दी। जिसके बाद मोनी के मायके वाले फरीदपुर पहुंचे लेकिन मोनी घर में नहीं थी। बाद में गांव में ही झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार पति और ससुराल वालों को तलाश कर रही है।