Hindi News / news / बिहार: बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, आपसी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट

बिहार: बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, आपसी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 19, 2023, 11:18:47 AM

बिहार: बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, आपसी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट

- फ़ोटो

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां नाली के विवाद में एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। नाले का पानी गिराने के विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई मारपीट शुरू हो गई और इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने महिला की जान ले ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के खेरवा दर्प गांव की है।


मृतक महिला की पहचान खेरवा दर्प गांव निवासी 60 वर्षीय देवकली देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात करीब 8 बजे नाले का पानी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने देवकली देवी की पीट-पीटकर जान ले ली।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, महिला की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।