Hindi News / news / बिहार : मानसून के आगमन के साथ लगातर हो रहे वज्रपात, ठनका गिरने...

बिहार : मानसून के आगमन के साथ लगातर हो रहे वज्रपात, ठनका गिरने से 2 बच्चे की मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 05, 2023, 3:40:40 PM

बिहार : मानसून के आगमन के साथ लगातर हो रहे वज्रपात, ठनका गिरने से 2 बच्चे की मौत

- फ़ोटो

SASARAM: बिहार में मानसून के आगमन के संकेत मिलना शुरू हो गया है। पुरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इस दौरान कई जगहों पर व्रजपात भी हो रही है। वहीं, बारिश और व्रजपात एकसाथ होने से लोगों की मौत भी हो रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दरिगांव सहायक थाना क्षेत्र के मलाव में ठनका गिरने से दो लड़कों की मौत हो गई। मृतक सूरज कुमार तथा चंदन कुमार एक ही परिवार के चचेरे भाई हैं। ये दोनों बारिश के दौरान हुए वज्रपात में दोनों लड़के झुलस गए। स्थानीय लोगों ने दोनों लड़कों को सासाराम के साथ अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में दोनों लड़कों की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि, दोनों की उम्र 13 से 14 साल के बीच है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सासाराम सदर अस्पताल में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि वज्रपात के दौरान आघात लगने से दोनों की मौत हुई है।