1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Feb 20, 2023, 4:12:07 PM
- फ़ोटो
JAHANABAD: सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ हो गई है. वही जहानाबाद में हो रही मानस विद्यालय में अरवल जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थियों का सेंटर था. खबर है कि 13 परीक्षार्थी के मोबाइल एयरफोन और कुछ पैसा गायब हो गया है.
बताया जा रहा है अरवल जवाहर नवोदय विद्यालय के 13 वैसे परीक्षार्थी थे जिनके पास मोबाइल एयरफोन और कुछ पैसा था. सभी स्टूडेंट एक बैग में एकत्रित कर बस ड्राइवर और कंडक्टर के हवाले कर दिए थे. जब परीक्षा देकर सभी बच्चे वापस आए तो मोबाइल से भरा बैग गायब था मोबाइल गायब देखकर सभी बच्चे परेशान हो गए.
इसकी सूचना जहानाबाद नगर थाना की पुलिस को दी गई है. फिलहाल बस ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.