Hindi News / news / बड़ी खबर: सुबह-सवेरे लूट की वारदात से हड़कंप, बैंक में घुसकर 27 लाख...

बड़ी खबर: सुबह-सवेरे लूट की वारदात से हड़कंप, बैंक में घुसकर 27 लाख लूट ले गए बदमाश, विरोध करने पर बैंककर्मी को मारी गोली

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 22, 2023, 11:39:26 AM

बड़ी खबर: सुबह-सवेरे लूट की वारदात से हड़कंप, बैंक में घुसकर 27 लाख लूट ले गए बदमाश, विरोध करने पर बैंककर्मी को मारी गोली

- फ़ोटो

SHEOHAR: इस वक्त की बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। पिपराही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की अंबा कला शाखा में घुसकर बदमाशों ने 20 लाख रुपए लूट लिए और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने एक बैंककर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को बैंक के खुलने के कुछ ही देर बाद बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। पांच बदमाशों ने बैंक से करीब 20 लाख रुपए लूट लिए और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। विरोध करने पर एक बैंककर्मी को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल बैंककर्मी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है।


बैंक कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस महकमे में बड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम बैंक पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। एसडीएम आफाक अहमद और डीडीसी घायल बैंककर्मी को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।