बिहार में 5 जिला आपूर्ति पदाधिकारी का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 17, 2023, 9:53:50 PM

बिहार में 5 जिला आपूर्ति पदाधिकारी का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट..

- फ़ोटो

PATNA: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के 5 जिला आपूर्ति पदाधिकारी का तबादला किया गया है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सभी पदाधिकारियों को अविलंब स्थानांतरित जिला में अपना योगदान करने को कहा गया है। दिसंबर महीने का वेतन नव पदस्थापित स्थान से मिलेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। 


अररिया के पणन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को सहरसा का प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। प्रमोद कुमार सिंह मधेपुरा के रहने वाले हैं। वही जमुई के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार को मधुबनी का प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। मनोज कुमार पटना के रहने वाले हैं। इस तरह तीन और जिला आपूर्ति पदाधिकारी का तबादला किया गया है देखिये पूरी लिस्ट....