Hindi News / news / PM मोदी और राहुल गांधी फिर आमने-सामने, दोनों आज चुनावी सभा को करेंगे...

PM मोदी और राहुल गांधी फिर आमने-सामने, दोनों आज चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

1st Bihar Published by: Updated Oct 28, 2020, 7:03:31 AM

PM मोदी और राहुल गांधी फिर आमने-सामने, दोनों आज चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच  पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं. रैलियों को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है. पीएम मोदी के रैली को लेकर पटना में ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है. 

पटना में पीएम की सभा

आज पटना के वेटनरी मैदान में पीएम मोदी सभा को संबोधित करने वाले हैं. इसके अलावे मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दो सभाओं में सीएम नीतीश कुमार भी पीएम के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे.

राहुल गांधी सभा

राहुल गांधी की बिहार में आज हो सभा होने वाली है. पहली रैली दोपहर 12 बजे पश्चिमी चंपारण की वाल्मीकि नगर विधानसभा और दूसरी रैली ढ़ाई बजे दरभंगा के कुशेश्वर स्थान में होगी. बता दें कि इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी एक दिन 23 अक्टूबर को चुनावी सभा को संबोधित किए थे. एक दूसरे पर जमकर पलटवार किया था.