ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar election 2025 : मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव से 18 सीटें देने पर बनी सहमति, कांग्रेस और वाम दलों के बीच जारी संघर्ष Bihar Election 2025: सम्राट और पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चैलेंज करने वाले जनसुराज के संस्थापक खुद हटे पीछे, चुनाव लड़ने पर किया खुलासा CBSE New Notice: CBSE छात्रों को अलर्ट – 3 दिन में पूरा करें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है परेशानी Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव में मनी पावर रोकने के लिए चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, अब तक 33.97 करोड़ की जब्ती Bihar Election: बिहार में यहां BJP को बड़ा झटका, दशकों पुराने नेता ने छोड़ा पार्टी का दामन बिहार चुनाव 2025: नेताओं की पार्टी बदलने और टिकट बंटवारे से उलझा चुनावी मैदान; उम्मीदवारी गई तो विदा हो गए, बात बनी तो आ गए वापस Bihar Election 2025: बिहार में योगी के अधिकारी करवाएंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश Bihar Election 2025 : JDU का कैंडिडेट तय; आज जारी होगी पहली लिस्ट, चुनाव प्रचार करने निकल रहे नीतीश Internship: जल शक्ति मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका! हर महीने मिलेंगे 15,000 स्टाइपेंड, जानें कब तक कर सकते है आवेदन Bihar Assembly Election 2025 : विजय कुमार सिन्हा और सुनील कुमार का नामांकन आज; दिल्ली की सीएम के साथ पहुंचे पहुंचेंगे डीएम ऑफिस; जुटेगा समर्थकों की भीड़

बिहार में आज से फेसबुक लाइव और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुलिस सुनेगी शिकायत, VC के लिए बुक करना होगा स्लॉट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 02 Sep 2023 08:21:16 AM IST

बिहार में आज से फेसबुक लाइव और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुलिस सुनेगी शिकायत, VC के लिए बुक करना होगा स्लॉट

- फ़ोटो

PATNA : बिहार की पुलिस अब  वीडियो कांफ्रेस और फेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों की शिकायत सुनेगी। इसकी शुरुआत आज से राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भोजपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज और कटिहार में होने जा रही है। इस बात की आधिकारिक जानकारी ADG मुख्यालय जे एस गंगवार ने दी है। उन्होंने बताया कि आज यानी 02 सितंबर से पटना में ग्रामीण SP वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से और सिटी SP सेंट्रल फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जन की शिकायत सुनेंगे।


इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, जिन लोगों को फेसबुक का अनुभव नहीं है, वो अपने जिले में थाना, SDPO कार्यालय जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कराएंगे। फिर उन्हें स्लॉट मिलेगा। उसी दिन थाने आना होगा। उसके बाद वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकेंगे। फिलहाल पटना समेत सात जिलों में इसकी शुरुआत की। इसे बेहतर बनाने के लिए आगे जिलों में भी इस तरह सुविधाएं लोगों को दी जा सकेगी। ताकि लोगों के समस्या का निदान जल्द हो सके।


बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि, वर्तमान में जन शिकायतों की सुनवाई को लेकर जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया हुआ है। इसमें दोपहर 12 से 1 बजे तक अब तकनीकी माध्यम से जन शिकायत सुनी जायेगी। इसका फायदा होगा कि सुदूर क्षेत्रों से जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाने वाले आवेदक भी अपनी शिकायतें वरीय पदाधिकारी तक पहुंचा सकेंगे। 


एडीजी मुख्यालय ने बताया कि फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वीसी या फेसबुक लाइव का चयन किया गया है। भविष्य में गूगल मीट या अन्य माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  शुक्रवार को पटना ग्रामीण और नगर एसपी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से शिकायतें सुनी. उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक इस व्यवस्था का अध्ययन किया जायेगा। इस प्लेटफॉर्म पर दूसरे विभागों से जुड़ी शिकायतें भी मिल सकती ह। इसको देखते हुए सभी शिकायतों के निवारण की बेहतर प्रणाली विकसित की जायेगी।