1st Bihar Published by: Updated Oct 20, 2022, 1:53:44 PM
- फ़ोटो
SAHARSA: जमीन के लिए सहरसा में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बनगांव रोड स्थित मीर टोला के पास की है।
जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जाता है कि लक्ष्मी यादव मीर टोला में टायर का पंचर बनाते थे। उनका एक छोटा सा दुकान भी है। जहां वे बैठा करते थे। अपराधियों ने सरेआम बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक के परिजन यह आशंका जता रहे हैं कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।