Hindi News / news / बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बकरी से बाइक टकराई तो चला दी...

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बकरी से बाइक टकराई तो चला दी गोली, बाल-बाल बचा मवेशी पालक

1st Bihar Published by: Updated Feb 03, 2022, 5:03:08 PM

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बकरी से बाइक टकराई तो चला दी गोली, बाल-बाल बचा मवेशी पालक

- फ़ोटो

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे किसी को भी गोली मारकर आराम से चलते बनते हैं। ताजा मामला सहरसा का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बकरी चरा रहे लोगों पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में मवेशी पालक बाल-बाल बच गये। घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के रामपोखर के पास की है।


जानकारी के मुताबिक रामपोखर के पास कुछ बकरियां चर रही थीं। एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान बकरी की रस्सी में फंसकर तीनों बाइक से गिर गये और बाइक बकरी पर जा गिरी। जिससे बकरी बेहोश हो गयी। मौके पर मौजूद मवेशी पालक ने जब मुआवजे की मांग की तो तीनों युवक आगबबूला हो गये और मवेशी पालक पर फायरिंग शुरू कर दी।


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख तीनों बदमाश मौके से फरार हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर केस दर्ज करने की बात कही है।


बाइक सवार अपराधियों की पहचान खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के केंजरी निवासी मो. दिलबर, नोनहा निवासी अमर यादव और छोटू यादव के रूप की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है और घटना में शामिल तीनों लड़कों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।