Hindi News / news / बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, जिप सदस्य पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, जिप सदस्य पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

1st Bihar Published by: Updated Feb 14, 2022, 10:26:28 AM

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, जिप सदस्य पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

- फ़ोटो

VAISHALI : इस वक्त खबर वैशाली से आ रही है. जहां जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 20 के नव निर्वाचित सदस्य आशुतोष कुमार दीपू पर रविवार देर शाम जानलेवा हमला हुआ। हमले में श्री दिपु बाल-बाल बच गए। लेकिन हमले में उनका गाड़ी पुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। 


हमलावरों ने उनके गाड़ी के सभी शिशे तोड़ दिए। घटना की सुचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन किया। श्री दिपु के अनुसार वे अपने कार से इमादपुर गांव निवासी से राम प्रवेश शर्मा उर्फ प्रभाकर सिंह के पुत्र के तिलक फलदान समारोह में गए थे। जहां से लौटने के दौरान जैस ही श्री दिपु अपने कार में बैठे हमलावरों ईट पत्थर से उनके गाड़ी पर हमला कर दिया। हमला में उनके गाड़ी के सभी शिशे चकनाचूर हो गया लेकिन वे बाल-बाल बच गए। 


ज्ञात हो कि श्री दिपु जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में एक मत से पराजित हो गए थे। वहीं इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।