1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Feb 29, 2024, 1:45:24 PM
- फ़ोटो
ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आया है। जहां कोर्ट परिसर के अंदर ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरा व्यवहार न्यायालय में गवाही देने आए एक व्यक्ति को अपराधियों ने कोर्ट कैंपस के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया है।घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इसका अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद कोर्ट कैंपस से मची अफरा तफरी का माहौल क़याम हो गया है। इस घटना के बाद आपराधिक मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है ...