1st Bihar Published by: Updated Jan 07, 2022, 3:26:39 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से आ रही है जहां एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. परिवार वालों ने इसके पीछे हत्या की आशंका जाता रहे हैं. शरीर पर मारपीट के निशान पाए गए हैं. और युवक का शव मिला तो उसके मुंह से खून बह रहा था. बताया जा रहा है इस हत्या के पीछे चाची के साथ अवैध संबंध है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है.
युवक के शव मिलने के बाद से इलाके में कई तरह का चर्चा हो रहा है. जहां हत्या के पीछे एक और बात सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि चार दिन पहले युवक का अपने चचेरे भाई से विवाद हुआ था. जिसके बाद ये हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृत युवक की उम्र 40 साल बताई जा रही है. युवक की मां ने बताया है कि उसकी हत्या आसपास के ही लोगाों ने की है.
मरने वाले युवक की मां रिटायर्ड एएनएम हैं जबकि छोटा भाई सरकारी स्कूल में शिक्षक है. इस परिवार में भूमि विवाद का मसला भी है. बताया जा रहा है कि 2017 में भूमि विवाद में ही युवक पर जानलेवा हमला हुआ था. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.