Hindi News / news / बिहार : चोरों ने डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक धूप घड़ी चुराई, ब्रिटिश...

बिहार : चोरों ने डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक धूप घड़ी चुराई, ब्रिटिश गवर्मेंट ने किया था निर्माण

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Feb 09, 2022, 10:41:07 AM

बिहार : चोरों ने डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक धूप घड़ी चुराई, ब्रिटिश गवर्मेंट ने किया था निर्माण

- फ़ोटो

SASARAM : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के एनीकट इलाके से चोरों ने ऐतिहासिक धूप घड़ी को क्षतिग्रस्त कर उसके धातु का ब्लेड चुरा लिया। बताया जाता है कि ब्रिटिश काल में 1871 ईस्वी में इसका निर्माण कराया गया था। तब से ये संरक्षित था। 


दूर-दूर से लोग इस ऐतिहासिक धूप घड़ी को देखने आते थे। लेकिन रखरखाव एवं सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण चोरों ने धूप घड़ी पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि यह इलाका ज्यादातर पुलिस अधिकारियों के आवासीय क्षेत्र है। डीआईजी, एसपी, एएसपी सहित तमाम आला पुलिस अधिकारियों के कार्यालय एवं आवास इसी इलाके में है। फिर भी चोरों की हिम्मत देखिए की धूप घड़ी को ही क्षतिग्रस्त कर उसे चुरा लिया। 


बता दें कि 'सन- वॉच' का परिसर भी पहले से टूटा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने इसका रखरखाव नहीं किया। जिसका नतीजा हुआ कि चोरों ने इस धूप घड़ी को चुराकर डिहरी की एक पहचान को खत्म कर दिया। स्थानीय लोग इस करतूत से काफी मायूस है। उधर मौके पर पुलिस पहुंच गई है।