ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार

बिहार में दहेज के लिए रिमझीम और मुस्कान की हत्या, बेगूसराय में बुलेट और नालंदा में पैसे के लिए दहेज दानव बन गये ससुरालवाले

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 13 Jun 2024 07:14:39 PM IST

बिहार में दहेज के लिए रिमझीम और मुस्कान की हत्या, बेगूसराय में बुलेट और नालंदा में पैसे के लिए दहेज दानव बन गये ससुरालवाले

- फ़ोटो

BEGUSARAI/ NALANDA: बिहार में आए दिन दहेज हत्या का मामला सामने आ रहा है। दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून तक बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। देहज की खातिर दूसरे की बेटी की जान ले रहे हैं। ऐसा करने में इन दरिदों का हाथ तक नहीं कांपता। दहेज दानवों की दो और करतूत बिहार से निकलकर सामने आई है जो बेगूसराय और नालंदा जिले की घटना हैं। 


बेगूसराय में बुलेट दहेज के रूप में मांगी गयी थी और मांग पुरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गयी। विवाहिता के गले में फंदे का निशान पाया गया है। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वही नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सदु बिगहा गांव में दहेज के खातिर ससुरालवालों ने विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये हैं।  


सबसे पहले बात बेगूसराय की करते हैं जां नवविवाहिता की बुलेट बाइक को लेकर हत्या कर दी गयी है। गले में फंदा डालकर हत्या की गयी है। मायकेवालों ने बताया कि शादी के बाद और दहेज मांगा जा रहा था। दहेज में बुलेट बाइक मांगी जा रही थी। बुलेट नहीं मिलने पर बेटी की हत्या कर दी गयी। घटना गढ़हरा थाना क्षेत्र के बारो रामपुर टोला वार्ड-15 की है। मृतका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला स्थित बाबा टोल के वार्ड -17 निवासी बबलू सिंह की इकलौती पुत्री रिमझिम कुमारी के रुप में हुई है।


मृतका के चाचा पंकज सिंह ने बताया कि मेरा भतीजी रिमझिम कुमारी की शादी वर्ष 2023 के मई महीने में गढ़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर टोल निवासी विजय शंकर राय के पुत्र राजा कुमार के साथ हुई थी । शादी के 12 महीने बाद ही गले में फंदा लगाकर भतीजी की हत्या ससुरालवालों ने पति के साथ मिलकर कर दिया। परिजनों ने ससुराल वालों पर बुलेट की मांग पूरा नहीं होने पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पति और ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र बिहार के नालंदा जिले में भी एक बेटी दहेज दानवों की बली चढ़ गयी। दहेज के लिए पति और ससुरालवालों ने विवाहिता को इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सदु बिगहा गांव की है जहां गुरुवार के दिन ससुरालवालों ने दहेज के खातिर विवाहिता की पीट-पीट कर  हत्या कर दी। मृतका की पहचान सदु बिगहा गांव निवासी नीतीश कुमार के 20 वर्षीय पत्नी मुस्कान के रूप मे हुई है। विवाहिता के हत्या के बाद  पति और ससुरालवाले घर छोड़ कर फ़रार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कहा कि दहेज के खातिर बेटी की हत्या कर दी गयी है। मृतका के मायके वालों की सूचना पर नगरनौसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक के शरीर पर जख्मी के निशान भी मिले हैं। पुअनि ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मृतका के परिजन दहेज को लेकर पी-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारण  स्पष्ट हो पायेगा। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


वही तीसरी घटना पूर्वी चंपारण के सुगौली से भी निकलकर सामने आ रही है जहां दहेज में गाड़ी नहींं मिली तब विवाहिता की हत्या कर दी गयी। सुगौली के वार्ड 12 में ससुराल वालों द्वारा फांसी लगाकर बहू को मारने की बात सामने आई है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान अमीर खान टोला के वार्ड संख्या 12 निवासी शाहिल अंसारी की पत्नी सहीना खातुन के रूप में हुई है। दो साल पहले ही मुस्लिम रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई थी लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि महज गाड़ी के लिए मेरी बेटी की हत्या फाँसी लगाकर पति और उसके परिवार वालों ने कर दी है। मृतका का छह महीने का एक लड़का भी है। मृतका के पति को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गयी। जहां पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी। मृतका बखरियां गुलाम मियां टोला वार्ड नं 3 थाना- मझौलिया सत्तार मियां की बेटी है। मृतका के परिजनों ने फांसी लगाकर जान से मारने का आरोप बेटी के ससुराल वालों पर लगाया है। वही दहेज हत्या का मामला सुगौली थाने में दर्ज करायी है। फिलहाल तीनों मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।