Hindi News / news / बिहार में JDU नेता का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

बिहार में JDU नेता का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Feb 18, 2022, 1:10:51 PM

बिहार में JDU नेता का मर्डर, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

- फ़ोटो

MADHEPURA : इस वक्त खबर मधेपुरा से आ रही है जहां JDU नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार 3 अपराधी शुक्रवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिए. इस गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और हंगामा करने लगा. गुस्साए व्यवसायियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी. 


यह घटना उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथीऔन्धा की है. जहां शुक्रवार की सुबह जब RJD नेता अपने घर के बहार खड़े थे तबी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.  गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया. 


इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. गुस्साए लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान हथीऔन्धा गांव निवासी 50 साल के प्रदीप कुमार साह के रूप में हुई है. जो JDU के पूर्व प्रदेश महासचिव (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) थे. वहीं पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.