1st Bihar Published by: Updated May 04, 2021, 1:47:32 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब इस पर भी सियासत तेज हो गयी है। बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाने जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के इशारे पर नीतीश कुमार काम कर रहे थे। यही कारण है कि 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद सरकार ने अब बिहार में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। ऐसे समय में इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। वही तेजस्वी यादव के हमले के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी ने भी सरकार को घेरने का काम किया है। लोजपा की तरफ से कहा गया कि यदि लॉकडाउन कुछ दिन पहले लगाया गया होता तो कई लोगों को बचाया जा सकता था। नीतीश कुमार ने लॉकडाउन लगान में देरी की है।
लोक जनशक्ति पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप व प्रदेश सरकार को फटकार मिलने के बाद लॉकडाउन लगाया गया है।अगर लॉकडाउन कुछ दिन पूर्व में लगाया गया होता तो कई जाने बचाई जा सकती थी। नीतीश कुमार जी ने लॉकडाउन लगाने में भी देरी की।
बिहार में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप व प्रदेश सरकार को फटकार मिलने के बाद लॉकडाउन लगाया गया है।अगर लॉकडाउन कुछ दिन पूर्व में लगाया गया होता तो कई जाने बचाई जा सकती थी। आदरणीय @NitishKumar जी ने लॉकडाउन लगाने में भी देरी की।
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) May 4, 2021