Bihar News: बिहार में इस दिन से सैकड़ों घाटों पर शुरू होगा बालू खनन, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारी Bihar News: गयाजी एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक्सरे मशीन से चेकिंग में हुआ खुलासा UGC NET Dec 2025: UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 15 साल बाद 21 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रात में भी तटबंधों की निगरानी Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, प्रत्याशियों को बताने होंगे आपराधिक केस, खर्च सीमा हुई तय; जान लें पूरी डिटेल BIHAR: बिजली टावर पर चढ़ा बुजुर्ग, हाईटेंशन तार पर लटकने के बाद खेत में गिरा, बाल-बाल बची जान Bihar News: बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, शिवहर में SSB जवानों ने किया फ्लैग मार्च Bihar News: बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, शिवहर में SSB जवानों ने किया फ्लैग मार्च Bihar Politics: चिराग पासवान ने जीजा अरुण भारती को सौंपी बिहार की कमान, दे दी यह बड़ी जिम्मेवारी
1st Bihar Published by: Updated Sun, 05 Jun 2022 08:44:39 PM IST
- फ़ोटो
JAHANABAD: बिहार के जहानाबाद में मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ टेहटा ओपी की पुलिस ने की है। पुलिस ने तीन महिला समेत गिरोह के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम के पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बता दें कि 3 महीने पूर्व टेहटा ओपी क्षेत्र से सिम्मी परवीन नाम की लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस को अनुसंधान के दौरान पता चला कि लड़की हरियाणा के कैथल में है। जैसे ही इस बात की सूचना मिली जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने पुलिस टीम का गठन किया और टीम को हरियाणा भेजा। जहां ग्राम कैथल थाना किठाना जिला राजनंद से सिम्मी प्रवीण को बरामद किया गया। उसके तथाकथित पति अमन उर्फ विजय जो कि कैथल हरियाणा का ही रहने वाला है उसे भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अमन उर्फ विजय ने बताया कि सिम्मी प्रवीण को इनके द्वारा एक लाख साठ हजार में खरीदा गया है।
इस जांच के दौरान पुलिस को यह भी बात पता चला कि बिहार राज्य के अजय यादव जो गिरोह का मुख्य सरगना है। उत्तर प्रदेश के राजकुमार हरियाणा के सुखबीर सिंह एवं बबलू सिंह सभी लोग मिलकर सिम्मी प्रवीण को पटना जंक्शन से पूजा अहिरवार के माध्यम से अपहरण किया गया था जिसे अमन उर्फ विजय के हाथों बेच दिया गया था। इस कांड का मुख्य सरगना अजय यादव को दो अन्य लड़की काजल कुमारी एवं कारी देवी को पटना के सिपारा बेऊर थाना से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मानव तस्करी का एक बड़ा गिरोह का उद्भेदन हुआ है।
जो कि बिहार समेत कई राज्यों में इसका नेटवर्क फैला हुआ है। इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अभी तक कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिसमें बिहार का मुख्य सरगना अजय यादव है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड के उद्भेदन में तीन महिलाओं को भी पुलिस ने तस्करों के गिरोह से मुक्त करवाया है। जिसमें सिम्मी परवीन जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि काजल कुमारी नालंदा जिला की रहने वाली है वही कारी देवी नवादा की रहने वाली है। कुल तीन महिलाओं को पुलिस ने इनके चंगुल से मुक्त करवाया है। इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि इस टीम में सभी शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा यह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है