BIHAR: हिंदू स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने NDA उम्मीदवार को खदेड़ा, दिखाया काला झंडा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: गौराबौराम से VIP के संतोष सहनी महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित, तेजस्वी यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: गौराबौराम से VIP के संतोष सहनी महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित, तेजस्वी यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: बिहार में राजनीतिक रंजिश को लेकर मारपीट, ‘हाथी’ बनाम ‘लालटेन’ के विवाद को लेकर बवाल Test Cricket : टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा बड़ा बदलाव, लंच और टी ब्रेक का क्रम बदला जाएगा; जानिए क्या है वजह Bihar Voter Service : चुनावी सहायता अब आसान, बीएलओ के साथ करें कॉल बुक, इस टोल फ्री नंबर पर हल होंगी सभी दुविधाएं
1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Sun, 17 Sep 2023 02:34:42 PM IST
 
                    
                    
                    - फ़ोटो
SAHARSA: बिहार में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है इसका एक बड़ा कारण भूमि विवाद भी है। जमीन के चक्कर में कई लोगों की अब तक जान जा चुकी है इस बार तो हद ही हो गयी। सहरसा में जमीन के लिए अपराधियों ने् एक मासूम को गोली मार दी। 12 साल के बच्चे को तीन गोली मारी गयी है। गंभीर हालत में उसे पास के पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति नहीं सुधरी तब बेहतर इलााज के लिए उसे पटना के आईजीआईएमएस रेफर किया गया है।
घटना बिहरा थाना क्षेत्र के सतरकटैया इलाके के छिप्पा टोला वार्ड संख्या 6 की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घायल बच्चे की पहचान मुकेश यादव के 12 साल के पुत्र सत्यम के तौर पर हुई है। मुकेश यादव के पिता महेंद्र यादव और गांव के ही रामचंद्र यादव के बीच कई साल से जमीन का विवाद चला आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। सत्यम को तीन गोली मारी गयी है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जख्मी बच्चे के पिता मुकेश यादव ने बताया कि सत्यम शनिवार को घर के बाहर बरामदे पर अपने दादा के साथ सो रहा था। रात में करीब 1:30 बजे रामचंद्र यादव के पुत्र विकास यादव चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ हथियार से लैस होकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। इस दौरान सत्यम को एक गोली जांघ में, दूसरी गोली कंधा में, जबकि तीसरी गोली हाथ के आर-पार हो गई।
उन्होंने जमीन विवाद में लगातार जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं, प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, घटना के बाबत बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया की गोलीबारी की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं उन्हे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से जख्मी बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।